चचा पोलू महाराज की मित्र मण्डली बैठी हुई थी। राजनीति पर गर्मागरम बहस चल रही थी। तभी हमारे मिश्रा जी ने पॅूछ लिया कि भारत का सवसे बडा पद क्या है। सव सोच में पड गये कोई राष्ट्रपति बताये तो कोई प्रधानमंत्री, तभी अचानक पोलू चाचा बीच में बोल पडे कहा कि भारत में सवसे बडा पद कॉग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का है। सभी पोलू चाचा का मुह देखने लगे। चाचा ने बात तो सही कही थी लेकिन समर्थन कौन करे। किसी को अपने घर इनकम टैक्स वालों का छापा ठोडे ही पडवाना था। धीरे धीरे बातचीत का टॉपिक बदल गया। और फिर सब सचिन के भारत रत्न पर बात करनें लगे। लेकिन पोलू चाचा चुप थे उन्होनें बातों ही बातों में किसी का राज खोल दिया था और अब उन्हें भी इनकम टैक्स वालों का डर सता रहा था।
No comments:
Post a Comment